रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोवा तालाब के पास घेराबंदी कर धारदार हथियार के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोवा तालाब के पास घेराबंदी कर धारदार हथियार के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायपुर: राजधानी में ‘गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं’ के सख्त संदेश के साथ रायपुर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में DCP नॉर्थ ज़ोन के मार्गदर्शन में थाना पंडरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोवा तालाब के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मोवा तालाब के पास घेराबंदी की और आरोपी किशन साहू को रंगे हाथों दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक घातक धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर की शांति भंग करने वालों और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।





