सोमनी-सांकरा रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी की अपील
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
सोमनी-सांकरा रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी की अपील
राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोमनी स्थित शराब भट्टी के पास, सोमनी से सांकरा जाने वाले मार्ग के किनारे आज दिनांक 30.03.2026 को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक का विवरण:
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। उसका शरीर पतला-दुबला और रंग सांवला है। पहनावे की बात करें तो मृतक ने काले-सफेद चेक वाला फुल शर्ट और भूरे रंग का हाफ चड्डा पहना हुआ है।
पहचान के लिए अपील:
सोमनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले या कोई इसकी पहचान कर सके, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सूचित करें:
प्रभारी निरीक्षक, थाना सोमनी: 94791-92115
प्रभारी निरीक्षक, थाना साइबर: 90984-71074
प्रधान आरक्षक, थाना सोमनी: 94792-45473
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि मृतक की शिनाख्त कर परिजनों तक सूचना पहुँचाई जा सके।





