मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज: सामूहिक कन्या विवाह में 240 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***************************
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा आज: सामूहिक कन्या विवाह में 240 जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
240 जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन में
इस विशेष आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 240 नवदंपति पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री साय स्वयं मौजूद रहकर इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनके साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और स्थानीय विधायक भी इस मंगल बेले के साक्षी बनेंगे।
शासन की योजनाओं से करेंगे अवगत
सामूहिक विवाह के माध्यम से मुख्यमंत्री न केवल जोड़ों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं देंगे, बल्कि राज्य सरकार द्वारा नवदंपतियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही योजनाओं और मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे।
प्रशासनिक मुस्तैदी और उत्साह
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जशपुर जिले में भारी उत्साह देखा जा रहा है। रणजीता स्टेडियम में भव्य पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।





