दुर्ग स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से 12 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहे थे अवैध वसूली

 दुर्ग स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से 12 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहे थे अवैध वसूली

 

 

दुर्ग स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस से 12 किन्नर गिरफ्तार, यात्रियों से कर रहे थे अवैध वसूली

 

 

दुर्ग:ट्रेनों में यात्रियों से अवैध वसूली और बदसलूकी करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को आरपीएफ दुर्ग की टीम ने ट्रेन नंबर 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में छापेमारी कर 12 किन्नरों को हिरासत में लिया। इन पर यात्रियों को परेशान करने और जबरन पैसे वसूलने का आरोप है।

शिकायत मिलते ही हरकत में आई टीम

जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी, तब आरपीएफ को सूचना मिली कि कुछ लोग अलग-अलग कोच में घुसकर यात्रियों से रुपयों की मांग कर रहे हैं। यात्रियों ने शिकायत की थी कि पैसे न देने पर उनके साथ अभद्रता की जा रही है और दबाव बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ दुर्ग की टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही घेराबंदी कर सभी 12 आरोपियों को पकड़ लिया गया।

रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। यात्रियों से मिली लिखित और मौखिक शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी दस्तावेज तैयार कर मामले को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

जारी रहेगा अभियान

आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, नशाखोरी या यात्रियों को परेशान करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि रेल यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाया जा सके।