धमधा-दुर्ग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

 धमधा-दुर्ग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

 

 

धमधा-दुर्ग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

धमधा (दुर्ग): दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा धमधा-दुर्ग मार्ग पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास, खान ढाबा के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार का कहर इस कदर था कि घायल को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल धमधा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्राम सहगांव का रहने वाला था मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नरसिंह यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम सहगांव का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव का पोस्टमार्टम धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

धमधा थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस ने उस ट्रक को भी चिन्हित कर लिया है जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों और वाहन की रफ्तार की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।