दल्लीराजहरा:पार्षद टी. ज्योति ने किया ‘वजन त्यौहार’ का शुभारंभ; कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ बच्चों की हुई जांच

 दल्लीराजहरा:पार्षद टी. ज्योति ने किया ‘वजन त्यौहार’ का शुभारंभ; कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ बच्चों की हुई जांच

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

दल्लीराजहरा:पार्षद टी. ज्योति ने किया ‘वजन त्यौहार’ का शुभारंभ; कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ बच्चों की हुई जांच

 

बालोद,छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बच्चों के पोषण स्तर के सटीक आकलन के लिए राज्यव्यापी ‘वजन त्यौहार 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 26 के आंगनबाड़ी केंद्र में क्लस्टर अनुसार इस अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारंभ स्थानीय पार्षद टी. ज्योति द्वारा किया गया।

अभियान का उद्देश्य और प्रक्रिया:

9 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान का मुख्य लक्ष्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का सही वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच करना है। पार्षद टी. ज्योति ने इस अवसर पर कहा कि “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए हर बच्चे का स्वस्थ होना अनिवार्य है।” कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों का डेटा विभाग के मोबाइल ऐप में दर्ज किया।

जागरूकता और परामर्श:

पर्यवेक्षक दिव्या मानिकपुरी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता टी. लक्ष्मी सोनी व रिजु यादव एवं सहायिका पूर्णिमा वासनिक द्वारा उपस्थित पालकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के उपाय बताए गए।

रिपोर्ट कार्ड का वितरण:

आयोजन में बच्चों की ऊंचाई और वजन के आधार पर ग्रोथ चार्ट तैयार किया गया। इसके बाद ग्रेड निकालकर पालकों को उनके बच्चों का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया, ताकि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं।