रायपुर: भनपुरी की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर; इलाके में मचा हड़कंप

 रायपुर: भनपुरी की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर; इलाके में मचा हड़कंप

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

रायपुर: भनपुरी की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर; इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी के भनपुरी औद्योगिक इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहाँ स्थित कावेरी इंडस्ट्रीज नामक ऑयल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल की 5 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फैक्ट्री में भारी मात्रा में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिसे नियंत्रित करने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

खमतराई पुलिस मौके पर मौजूद

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर डटी हुई हैं ताकि आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके। मामले की जांच जारी है।