दुर्ग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग ने पथरिया में दबिश देकर आरोपी को दबोचा, भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त

 दुर्ग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग ने पथरिया में दबिश देकर आरोपी को दबोचा, भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*****************************

 

दुर्ग में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग ने पथरिया में दबिश देकर आरोपी को दबोचा, भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त

 

दुर्ग,कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग आबकारी विभाग को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री सीआर साहू के मार्गदर्शन में विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को गश्त के दौरान आबकारी वृत्त धमधा की टीम को पथरिया क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी किए संदिग्ध स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

आरोपी गिरफ्तार, 7.2 लीटर शराब बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से गोविन्द साहू (64 वर्ष), निवासी पथरिया को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 40 नग पाव देसी मदिरा मसाला (प्रत्येक 180 एम.एल.) बरामद की गई। जब्त की गई कुल 7.2 बल्क लीटर शराब का बाजार मूल्य लगभग 4,000 रुपये आँका गया है।

गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) ख एवं 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस सफल कार्रवाई में विवेचना अधिकारी भोजराम रत्नाकर (आबकारी उपनिरीक्षक), प्रधान आरक्षक प्रलाद सिंह राजपूत और वाहन चालक दुर्गा प्रसाद साहू की मुख्य भूमिका रही।

अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।