गणतंत्र दिवस 2026: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी ‘राष्ट्रपति पदक’ से होंगे सम्मानित, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक

 गणतंत्र दिवस 2026: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी ‘राष्ट्रपति पदक’ से होंगे सम्मानित, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक

 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

,*****************************

 

 

 

गणतंत्र दिवस 2026: छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारी ‘राष्ट्रपति पदक’ से होंगे सम्मानित, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक

रायपुर: गणतंत्र दिवस 2026 का अवसर छत्तीसगढ़ पुलिस और जेल विभाग के लिए गौरवशाली उपलब्धियों भरा होने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए गए राष्ट्रपति पुलिस पदकों से राज्य के कुल 25 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

सोमवार, 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा ये पदक प्रदान किए जाएंगे।

डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार, जेल विभाग के महानिदेशक (DG) हिमांशु गुप्ता को उनकी ‘विशिष्ट सेवाओं’ के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।

इसके साथ ही, ‘सराहनीय सेवाओं’ के लिए राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पदक दिए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

ध्रुव गुप्ता, आईजी (अअवि, पीएचक्यू)

प्रशांत ठाकुर, डीआईजी एवं एसएसपी (सूरजपुर)

श्वेता राजमणी, सेनानी (19वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर)

रवि कुमार कुर्रे, एसपी (कोरिया)

कौशिल्या भट्ट, निरीक्षक (अ/स्टेनो, पीएचक्यू)

रोहित कुमार झा, समनि (गुप्तवार्ता, पीएचक्यू)

कमलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक (विशेष शाखा, पीएचक्यू)

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की विभिन्न वाहिनियों के प्लाटून कमांडरों, कंपनी कमांडरों और आरक्षकों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

अदम्य साहस के लिए 14 को वीरता पदक (3 को मरणोपरांत)

नक्सल प्रभावित सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 जांबाज पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता पदक’ प्रदान किया जाएगा। इनमें सुकमा जिले के तीन वीर जवानों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है:

शहीद एएसआई रामूराम नाग

शहीद आरक्षक कुंजाम जोगा

शहीद आरक्षक वंजाम भीमा

वीरता पदक प्राप्त करने वाले अन्य प्रमुख अधिकारियों में सुकमा एसपी सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले और आरक्षक मड़कम पांडू सहित अन्य जवान शामिल हैं।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। अधिक जानकारी के लिए आप छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।