धमतरी: पिकअप चालक की हत्या के तीनों आरोपियों को उम्रकैद, पुलिस की सटीक विवेचना से मिला न्याय

 धमतरी: पिकअप चालक की हत्या के तीनों आरोपियों को उम्रकैद, पुलिस की सटीक विवेचना से मिला न्याय

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

***************************

 

 

धमतरी: पिकअप चालक की हत्या के तीनों आरोपियों को उम्रकैद, पुलिस की सटीक विवेचना से मिला न्याय

धमतरी: जिले के थाना केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत हुए चर्चित पंकज ध्रुव हत्याकांड में माननीय प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायालय धमतरी ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायालय ने मामले के तीनों आरोपियों को दोष सिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैज्ञानिक विवेचना को इस फैसले का मुख्य आधार माना जा रहा है।

क्या था मामला?

घटना 29 मई 2024 की है, जब केरेगांव क्षेत्र में पिकअप चालक पंकज ध्रुव की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। थाना केरेगांव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 37/24, धारा 302, 34, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में यह बात सामने आई कि शराब के नशे में मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

इन आरोपियों को मिली सजा:

न्यायालय ने जिन तीन आरोपियों को सजा सुनाई है, वे सभी धमतरी के नयापारा गोकुलपुर के निवासी हैं:

चन्द्रेश देवदास (19 वर्ष)

हरीश साहू (23 वर्ष)

रोशन यादव (21 वर्ष)

तीनों को आजीवन कारावास के साथ-साथ 1000-1000 रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है।

पुलिस की मुस्तैदी और उत्कृष्ट विवेचना:

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि. प्रदीप सिंह और सायबर टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता से आरोपियों को कम समय में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े बरामद किए थे, जो न्यायालय में ठोस साक्ष्य बने।

एसपी ने विवेचक को किया पुरस्कृत:

सटीक और साक्ष्य-आधारित विवेचना के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने के लिए एसपी धमतरी ने विवेचक सउनि. प्रदीप सिंह की सराहना की है। उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सेवा पुस्तिका में नगद ईनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इस फैसले से अपराधियों में भय और आम जनता का पुलिस व न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हुआ है।