अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राशि महिलांग ने टी.एस. सिंहदेव से लिया आशीर्वाद, बाबा साहब ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*******************************
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राशि महिलांग ने टी.एस. सिंहदेव से लिया आशीर्वाद, बाबा साहब ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए
रायपुर:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AIMC) की नवनियुक्त राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर राशि त्रिभुवन महिलांग ने अपनी नियुक्ति के पश्चात प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा रियासत के महाराज श्री टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने राशि महिलांग को इस महत्वपूर्ण नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बाबा साहब ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
राशि महिलांग ने इस अवसर पर बाबा साहब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वे संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और महिलाओं के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगी। इस भेंट के दौरान क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।









