दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की पहल, IG रामगोपाल गर्ग ने किया रेंज साइबर थाना व ट्रेनिंग सेंटर की भूमि का पूजन, दधीचि प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन

 दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की पहल, IG रामगोपाल गर्ग ने किया रेंज साइबर थाना व ट्रेनिंग सेंटर की भूमि का पूजन, दधीचि प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

**********************************

दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की पहल, IG रामगोपाल गर्ग ने किया रेंज साइबर थाना व ट्रेनिंग सेंटर की भूमि का पूजन, दधीचि प्रशिक्षण हॉल का भी उद्घाटन

दुर्ग, 23 दिसंबर 2025 पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने आज दुर्ग पुलिस के लिए दो महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने सेक्टर 06 स्थित महिला थाना के बगल में बनने वाले रेंज साइबर थाना और साइबर ट्रेनिंग सेंटर भवन हेतु चयनित भूमि का विधि-विधान से पूजन किया। इसके साथ ही, रक्षित केंद्र दुर्ग में ‘दधीचि प्रशिक्षण हॉल’ का उद्घाटन भी किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग, श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर, आईजी श्री गर्ग ने कहा कि आधुनिक समय में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। रेंज साइबर थाना और ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से इन अपराधों की रोकथाम और विवेचना में पुलिस की दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने जोर दिया कि यहां आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिसकर्मी तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनेंगे, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने इस पहल को दुर्ग पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि नई सुविधाएं पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएंगी और उन्हें बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में मदद करेंगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तंवर, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, साइबर रेंज थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट, उप निरीक्षक संकल्प राय, महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नई सुविधाओं से दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार और साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ाई में मजबूती आने की उम्मीद है।