सूरजपुर में भीषण हिट एंड रन: ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत; चालक फरार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++
सूरजपुर में भीषण हिट एंड रन: ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत; चालक फरार
सूरजपुर,। सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसे का विवरण:
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम अरसोता कमलापुर निवासी विक्की राजवाड़े पिता खुलेश्वर राजवाड़े और ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी शिवमंगल राजवाड़े पिता कन्हैया राजवाड़े रविवार की दोपहर अपनी बाइक से भटगांव से बिश्रामपुर की ओर जा रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही वे ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित संकरी पुलिया के ऊपर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही एक की मौत, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम:
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। इस दौरान अनियंत्रित ट्रेलर का पहिया विक्की राजवाड़े के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवमंगल राजवाड़े ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर भटगांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक व ट्रेलर की तलाश में जुट गई है। इस घटना से दोनों परिवारों और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।








