अवैध शराब बिक्री गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य सरगना कृष्णकांत मिश्रा गिरफ्तार, सेल्समैन सहित 3 आरोपी जेल

 अवैध शराब बिक्री गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य सरगना कृष्णकांत मिश्रा गिरफ्तार, सेल्समैन सहित 3 आरोपी जेल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

**************************

अवैध शराब बिक्री गिरोह का पर्दाफाश: मुख्य सरगना कृष्णकांत मिश्रा गिरफ्तार, सेल्समैन सहित 3 आरोपी जेल

भाटापारा, | पुलिस ने अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब मंगाकर बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में मुख्य आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा (उम्र 24 वर्ष, निवासी गुरु नानक वार्ड भाटापारा) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन और दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया था।

क्या है पूरा मामला:

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कृष्णकांत मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान से भारी मात्रा में शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को स्कूटी के माध्यम से शराब परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा था।

इन आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹41,400 रुपए कीमत मूल्य का 414 पाव देसी मसाला शराब और एक स्कूटी जब्त की थी।

सांठ-गांठ और गिरफ्तारी:

पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि यह शराब अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन की मिलीभगत से लाई गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब दुकान के सेल्समैन को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस की ‘एंड टू एंड’ (END to END) विवेचना कार्रवाई में अवैध रूप से शराब देने वाले स्रोत, परिवहन करने वाले और अंत में बिक्री के लिए मंगवाने वाले मुख्य सरगना कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा की पहचान हुई। पुलिस ने अब सरगना कान्हा मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत अवैध शराब सिंडिकेट के सभी मुख्य कड़ियों को पकड़ा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।