दुर्ग के सिंधी कॉलोनी के फिटनेस सेंटर जिम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

 दुर्ग के सिंधी कॉलोनी के फिटनेस सेंटर जिम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

प्राइम सी 24 न्यूज से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद के साथ कैमरामैन सौदागर नियाल

****************************

दुर्ग के सिंधी कॉलोनी के फिटनेस सेंटर जिम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

दुर्ग, । मोहन थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी स्थित एक फिटनेस सेंटर में सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे जिम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने धुआं उठते देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी निवासी मनीष देवांगन के स्वामित्व वाले जिम की तीसरी मंजिल पर यह घटना हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि टीम को तीसरी मंजिल पर स्थित जिम के अंदर घुसकर आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

हालांकि, तब तक जिम के उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जल चुके थे, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है