कोरबा में वीडियो वायरल होने के बाद दो नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए, CWC ने लिया संज्ञान; सोशल मीडिया का प्रभाव भी एक कारण
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽🔽
कोरबा वीडियो वायरल होने के बाद दो नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए, CWC ने लिया संज्ञान; सोशल मीडिया का प्रभाव भी एक कारण
कोरबा,। कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक बस्ती में दो नाबालिगों का एक युवक के साथ जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले का संज्ञान लिया है। दोनों नाबालिगों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जहाँ उनकी विशेष देखभाल और पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की गई है।
वायरल वीडियो और मीडिया में खबर आने के बाद, CWC की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिगों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।
बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि वीडियो के संज्ञान में आने के बाद, समिति ने आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य इन बच्चों को सजा देना नहीं, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन देकर मुख्यधारा में वापस लाना है।”
सोशल मीडिया का प्रभाव
मनोज ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान में नाबालिगों के व्यवहार पर सोशल मीडिया का प्रभाव एक प्रमुख कारण बनकर उभरा है। बच्चे अक्सर सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं है।
इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए, समिति द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ठाकुर ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें, क्योंकि निगरानी में कमी भी ऐसी घटनाओं की एक बड़ी वजह हो सकती है।








