कोरबा: सिरकी झाबर बस्ती में पिता का हत्यारा पुत्र तीन माह बाद गिरफ्तार, हैदराबाद में कर रहा था मजदूरी

 कोरबा: सिरकी झाबर बस्ती में पिता का हत्यारा पुत्र तीन माह बाद गिरफ्तार, हैदराबाद में कर रहा था मजदूरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*****************************

 

कोरबा: सिरकी झाबर बस्ती में पिता का हत्यारा पुत्र तीन माह बाद गिरफ्तार, हैदराबाद में कर रहा था मजदूरी

कोरबा,। दीपका थाना क्षेत्र की सिरकी झाबर बस्ती में तीन महीने पहले अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने वाले फरार आरोपी शंकर खांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था और हैदराबाद में छिपकर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे तब पकड़ा जब वह अपने परिवार से मिलने वापस लौटा था।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, लगभग तीन माह पूर्व 35 वर्षीय शंकर खांडे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसका अपने पिता परश खांडे से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शंकर ने अपने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया था।

फरार आरोपी ऐसे पकड़ा गया

मृतक की पत्नी और आरोपी की मां व पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दीपका थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था।

हाल ही में, पुलिस को मुखबिरों से सटीक सूचना मिली कि आरोपी शंकर अपने परिवार वालों से मिलने के लिए कोरबा आया है, लेकिन पुलिस के डर से सीधे घर न जाकर दीपका खदान के आसपास छिपकर घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शंकर खांडे को धर दबोचा।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद वह डर के मारे हैदराबाद चला गया था और वहां मजदूरी करके अपना जीवन चला रहा था। वह अपनी पत्नी, बच्चों और बूढ़ी मां से मिलने के लिए ही वापस झाबर सिरकी आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार में अब मृतक की बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चे हैं, जो मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।