तेज़ रफ़्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत; पुलिस जुटी जांच में

 तेज़ रफ़्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत; पुलिस जुटी जांच में

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

 

*****************************

 

 

तेज़ रफ़्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौत; पुलिस जुटी जांच में

रायगढ़।लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुबरा कटंगपारा के पास कल शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार अपनी दादी के घर से लौट रहा था, तभी मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिछीनारा निवासी राम लकड़ा ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका चाचा जोहन लकड़ा (उम्र अज्ञात) कल अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अपनी दादी शाषिता तिग्गा के घर ग्राम पिपराही आया हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे जोहन अपनी बुलेट से वापस अपने गांव बिछीनारा लौट रहा था।
बाइक सवार जोहन लकड़ा जब ग्राम सुबरा कटंगपारा के पास पहुंचा, तभी एक मोड़ आने से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बुलेट सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में जोहन लकड़ा के सिर, नाक और मुंह में गंभीर चोटें आईं।
आनन-फानन में घायल जोहन को लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।