दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी।

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम  के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी।

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

++++++++++++++++++++++++

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम  के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब एक बेकाबू कार खाई में जा गिरी।

रतलाम।मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रतलाम ज़िले के नामली थाना क्षेत्र में हुआ। कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे बनी एक गहरी खाई में जा गिरी और उसमें आग लग गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।