छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फिर हुई एक चाकू बाजी की घटना गौरी-गौरा में हुआ विवाद, युवक ने साथी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या की वारदात से मची सनसनी

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फिर हुई एक चाकू बाजी की घटना गौरी-गौरा में हुआ विवाद, युवक ने साथी पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, हत्या की वारदात से मची सनसनी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++

 

दुर्ग जिले में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। थम नहीं चाकू बाजी की घटना कही पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद, कही रंगोली पर बाइक चलाने को लेकर विवाद पर हत्या

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। यहां अपराधी आए दिन चोरी, लूट, हत्या, मारपीट और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी आरोपी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा में हुई है। यहां दो लोग साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों गौरा-गौरी में पहुंचे और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस हमले में युवक की मौत हो गई। वहीं हत्या की घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप गया। आस-पास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।