छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नर्स हत्याकांड का खुलासा बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, अफेयर के शक में की हत्या
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नर्स हत्याकांड का खुलासा बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, अफेयर के शक में की हत्या
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नर्स हत्याकांड का खुलासा हो गया है। आरोपी कोई और नहीं नर्स का बॉयफ्रेंड ही निकला ।
आरोपी बॉयफ्रेंड ने बताया कि युवती दूसरे लड़के से बात करती थी। इससे वह नाराज था, इसलिए उसने चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतिका का नाम प्रियंका दास (23) है, जो निजी अस्पताल में नर्स थी। वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। प्रियंका एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी।
जानिए कैसे चला मर्डर का पता ?
दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है।
कमरे से किसी को निकलते नहीं देखा
पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। इससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया।
पुलिस को आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
ASP DR पोर्ते ने बताया कि सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास चाकू मिला है, जिसे जब्त किया गया है। साथ ही एक आरोपी को गुढियारी से हिरासत में लिया गया। आरोपी दुर्गेश वर्मा ने पूछताछ में नर्स की हत्या करना कबूल किया है।
पुलिस ने नर्स हत्या मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक ने बताया कि नर्स से उसकी दोस्ती थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह दूसरे लड़के से बात कर रही थी। इससे वह नाराज था। वारदात के एक दिन पहले ही उसने चाकू खरीदा था। वह नर्स से मिलने पहुंचा। दूसरे से अफेयर की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नर्स के सीने पर चाकू घोंप दिया।










