छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी ने 15 लाख वसूले

 छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी ने 15 लाख वसूले

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 75 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी ने 15 लाख वसूले

दुर्ग।भिलाई थाना अंतर्गत बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग के घर में काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है। बीएमवाय चरोदा निवासी 75 वर्षीय रिटायर्ड रेल कर्मी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के निधन के बाद मैं अकेला पड़ गया और बीमार रहने लगा।

इसलिए खाना पकाने और साफ-सफाई के लिए केयर टेकर के रूप में एक महिला को दस हजार रुपए प्रतिमाह पर अगस्त 2018 में रखा। तीन-चार साल ठीक से काम करने के बाद महिला काम में कोताही बरतने लगी। जब मैंने उसे काम से हटाने की बात कही तो महिला मुझे अनाचार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। उसे अपनी बेटी के साथ भी यौन शोषण के केस में जेल भिजवाने का डर दिखाकर पैसा मांगने लगी। घबराकर मैंने चेक से अलग-अलग तिथियों पर 3 लाख, 7 लाख रुपए और 5 लाख रुपए दे दिए। लेकिन आरोपी महिला दोबारा मुझे फंसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए देने ब्लैकमेल करने लगी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।