24 घंटे से गुमशुदा दुर्ग निवासी राइस मिल कारोबारी का शव धंमधा देवकर के पास मिला, नदी किनारे मिली थी लावारिस हालत में कार,रायपुर जाने की बात कहकर निकले थे

 24 घंटे से गुमशुदा दुर्ग निवासी राइस मिल कारोबारी का शव धंमधा देवकर के पास मिला, नदी किनारे मिली थी लावारिस हालत  में कार,रायपुर जाने की बात कहकर निकले थे

प्राइम सी 24 news से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

24 घंटे से गुमशुदा दुर्ग निवासी राइस मिल कारोबारी का शव धंमधा देवकर के पास मिला, नदी किनारे मिली थी लावारिस हालत  में कार,रायपुर जाने की बात कहकर निकले थे

दुर्ग-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार सुबह से लापता राइस मिल कारोबारी का शव गुरुवार शाम बरामद किया गया। कारोबारी की सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली थी। इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। लगातार सर्चिंग के बाद गुरुवार शाम करीब 7 बजे देवकर के पास नदी से उनका शव बरामद किया गया।

 

यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। कादंबरी नगर निवासी अनिल बंसल राइस मिल ठेकेदारी का काम करते थे। अनिल बुधवार शाम से लापता थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे अनिल बंसल ने रायपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर 12:40 बजे उनकी आखिरी बातचीत एक दोस्त से हुई, इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वे घर नहीं लौटे।

जब देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने मोहन नगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अनिल बंसल के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं। उनके अचानक लापता होने से पूरा परिवार सदमे में था।

 

 

नदी किनारे मिली कार, SDRF कर रही तलाश

 

गुरुवार सुबह नंदनी थाना क्षेत्र के डोमा पथरिया गांव के पास शिवनाथ नदी किनारे एक सफेद रंग की वैगनआर कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जांच में पुष्टि हुई कि यह कार अनिल बंसल की ही है।

 

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने आशंका जताई कि कार को एनीकट के पास छोड़कर वे नदी में कूदे होंगे।

SDRF टीम गोताखोरों और नाव की मदद से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया। वहीं, मोहन नगर और नंदनी थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी रही। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला।

 

 

कंट्रोल रूम को मिली सूचना, 20 किलोमीटर दूर मिला शव

 

इसी बीच गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई है। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ाया। नदी में तेज बहाव के कारण शव लगभग 20 किलोमीटर दूर बह गया था। लगातार सर्चिंग के बाद शाम करीब 7 बजे देवकर के पास नदी से शव बरामद किया गया।

 

SDRF कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

परिवार ने की थी इनाम की घोषणा

 

परिजन अनिल बंसल के लापता होने से बेहद चिंतित थे। उन्होंने बताया था कि अनिल जाते समय क्रीमिश वाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहने हुए थे और बिना किसी को बताए घर से निकले थे। उन्होंने अनिल की जानकारी देने वाले को 21,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी।