छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बस पलटने से मासूम बच्ची ने मौत, कई अन्य यात्री हुए घायल

 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बस पलटने से  मासूम बच्ची ने मौत, कई अन्य यात्री हुए घायल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

नगरी रोड पर केरेगांव के पास धमतरी से नगरी जा रही बस के पलटने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

धमतरी।छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हादसा सामने आया है। जहां पर एक बस पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा नगरी रोड में केरेगांव के पास हुआ है। बस धमतरी से नगरी जा रही थी। वहीं जानकारी मिली है कि घायल की स्थिति सामान्य है।