छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली दर की बढ़ोतरी को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दिया धरना
प्राइम सी 24 से दुर्ग संभाग ब्यूरो चीफ जावेद खान की रिपोर्ट
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिजली दर की बढ़ोतरी को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दिया धरना
बालोद।मंगलवार को जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड परिसर में बिजली बिल बढ़ोत्तरी के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्टैंड में पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर भड़ास निकाली।
बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपर कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शशिभूषण चंद्राकर, जिलाध्यक्ष खोमन साहू, जोहार छग पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान साहू, संयोजक केदार साहू, जिला उपाध्यक्ष दानी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित किया। जिस उपभोक्ता का बिजली बिल पहले 1500 रुपए के आसपास आ रहा था। उसको इस माह 11 हजार का बिजली बिल थमाया गया है।










