छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षक के दूरव्यवहार कारण छात्र नहीं जाते स्कूल, परिजनों कलेक्टर से की शिक्षक बदलने की मांग

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिक्षक के दूरव्यवहार कारण छात्र नहीं जाते स्कूल, परिजनों कलेक्टर से की शिक्षक बदलने की मांग

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के रवैये के कारण छात्र अब स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिजनों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश से शिक्षक की शिकायत करते हुए उन्हें बदलने की मांग की है।

 

रायगढ़।रायगढ़ जिले में एक शिक्षक के रवैये के कारण छात्र अब स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य को देखते हुए परिजनों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश से शिक्षक की शिकायत करते हुए उन्हें बदलने की मांग की है। उक्त मामला लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र का है। कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि विकासखण्ड लैलूंगा के आश्रित ग्राम चिंगारी के शासकीय माध्यमिक शाला का शिक्षक गांधीराम राठिया का व्यवहार ठीक नही है। बच्चों को एवं गांव के ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधियों को हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास करते रहता है।

गांव के ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि शिक्षक गांधीराम राठिया के द्वारा छात्रो को बोला जाता है कि तुम लोग गरीब परिवार से हो कुछ भी नही कर सकते हो। साथ ही छुआ छुत करने का भी आरोप शिक्षक पर लगाया गया है। गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि शिक्षक के इस रवैये के कारण छात्र स्कूल नही जाते हैं। गांव के जनप्रतिनिधियों के पूछे जाने पर शिक्षक द्वारा कहा जाता है कि आप लोगों को जहां भी शिकायत करना चाहते हो कर सकते हो। सरपंच और जनप्रतिनिधियों के कुछ बोलने पर थाना में रिपोर्ट करा दूंगा करके उन्हें डराया धमकाया जाता है।

चिंगारी गांव के ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि स्कूल में उक्त शिक्षक के रहने से आदिवासी गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य अब खतरे में दिखाई पड़ता है और उन्हें डर है कि इस शिक्षक की वजह से कहीं उनके बच्चे अशिक्षिक न रह जाये। बच्चों के भविष्य को देखते हुए गांव के ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शासकीय माध्यमिक शाला चिंगारी के शिक्षक गांधीराम राठिया को हटाने की मांग की है।