महासमुंद। जिले में वरिष्ठजनों के लिए बस पास शिविर 25-26 को

 महासमुंद। जिले में वरिष्ठजनों के लिए बस पास शिविर 25-26 को

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी

 

++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

महासमुंद। जिले में वरिष्ठजनों के लिए बस पास शिविर 25-26 को

 

महासमुंद|  जिला परिवहन विभाग महासमुंद के तत्वावधान में 25 और 26 सितंबर को शिविर का आयोजन होगा। डीटीओ ने बताया कि शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सुबह 10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे तक होगा।

इसमें दिव्यांगजन और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन बस पास बनवा सकेंगे। इसके लिए दिव्यांगजनो को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो व वृद्धजन 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग व वरिष्ठजनों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे सरलता से अपना बस पास बनवा सकें।