छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आदेश का उल्लंघन करने पेट्रोल पंप किया सील, जाने पूरा ममला
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आदेश का उल्लंघन करने पेट्रोल पंप किया सील, जाने पूरा ममला
बालोद. बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले वाले पेट्रोल पंप के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बालोद एसडीएम नूतन कंवर ने कलेक्टर के निर्देश पर लाटाबोड़ स्थित केकेएस पेट्रोल पंप को सील कर दिया है.
इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले का है.
बालोद जिले के एसडीएम नूतन कुमार कंवर ने बताया कि ढाई घंटे तक सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि पंप संचालक लगातार बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन के चालकों को ⛽ पेट्रोल दे रहा था, जो नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के नियमों का उल्लंघन है, इसलिए पंप को सील करने की अति आवश्यक कार्रवाई की गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आप को बता दें कि बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा आदेश अनुसार 1 अगस्त 2025 को इस अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना अथवा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.







