कांकेर में हादसों का शनिवार: कार सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, वहीं डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत

 कांकेर में हादसों का शनिवार: कार सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, वहीं डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

कांकेर में नेशनल हाईवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वहीं चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेल चौक के समीप तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नैनी नदी पुल के डिवाइडर से जा टकराई।

 

कांकेर।कांकेर में नेशनल हाईवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात करीब एक बजे आतुर गांव पुल पर हुआ है।