पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, शराब घोटाले में जांच करने पहुंची है टीम

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की रेड, शराब घोटाले में जांच करने पहुंची है टीम

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

+++++++++++++++++++++++++++++++++++

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मूख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर शुक्रवार अल सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है। यह रेड छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर किया जा रहा है। ईडी ने इससे पहले भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कारोबारी के घर छापा मारा था।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटले में अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी जुड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निजी निवास स्थान पर दविश दी है। इसकी जानकारी भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट कर दी है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का आबकारी घोटाल अब 2100 करोड़ से बढ़कर 3200 करोड़ का हो गया है। मामले में एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं।मंगलवार को ईडी टीम ने होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के भिलाई स्थित निवास के साथ-साथ होटल और कई अन्य ठिकानों पर छापा मारा था।

 

बता दें कि छापेमारी के दौरान विजय अग्रवाल के जुड़े गोवा और दिल्ली के ठिकानों पर भी टीम ने दबिश दी थी। जिसमें ईडी को 70 लाख रुपये नगद बरामद हुए थे। होटल कारोबारी विजय अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अब शुक्रवार को सुबह तड़के ईडी ने भूपेश बघेल के घर छापा मार दिया है।

 

इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि- ईडी आ गई। आज विधानसभा के सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है।

ED आ गई.

 

आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है.

 

अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था.

 

भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है.

 

(कार्यालय- भूपेश बघेल)

 

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 18, 2025

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन है। ऐसे में भूपेश बघेल ने साय सरकार पर आरोप लगाया है कि सदन में तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाया जाना था, लेकिन ऐसा न हो सके इसलिए लिए यह ईडी की कार्रवाई की जा रही है।