अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर धोखाधड़ी
दुर्ग।यूएसए और कनाडा में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि सुपेला थाना क्षेत्र के चौहान टाउन में कुछ लोगो अवैध रूप से कॉल सेंटर संचालित कर ऑनलाइन इंटरनेट और लैपटाप अन्य इलेक्ट्रानिक साधनों का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे है। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर दबिश देकर 9 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर फर्जी ई सिम से इंटरनेशनल मोबाइल नंबर के माध्यम से यूएसए नागरिकों के कंप्यूटर में वायरस भेजकर वायरस हटाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।






