अवैध रूप से रह रहे लोगों पर नजर! दुर्ग पुलिस ने जारी किया टोल फ्री नंबर, शंका होने पर कर सकते हैं कॉल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार चौधरी
***************************************
अवैध रूप से रह रहे लोगों पर नजर! दुर्ग पुलिस ने जारी किया टोल फ्री नंबर, शंका होने पर कर सकते हैं कॉल
दुर्ग।दूसरे राज्यों से आकर काम करने वाले अवैध प्रवासियों और मजदूरों की जानकारी देने के लिए दुर्ग पुलिस ने अब एक टोल फ्री नंबर जारी किया है. जानकारी देने के लिए इस टोल फ्री नंबर 1800 233 1905 पर कॉल कर सकते हैं. अगर आपको किसी संदिग्ध या अप्रवासी व्यक्ति पर शक होता है तो आप तुरंत इन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दे सकते हैं.
बता दें कि दुर्ग पुलिस लगातार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है, जिसके लिए बकायदा एसटीएफ का गठन भी किया गया है. दुर्ग पुलिस ने अब तक बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से रह रहे 07 बांग्लादेशियों को पकड़कर जेल भेज दिया है.






