पूर्व पार्षद ने की प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी , भाजपा नेताओं की शिकायत पर किया गया गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाट्सअप ग्रुप में मुकेश साहू ने प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
गुरूर।बालोद जिले के गुरूर नगर पंचायत के पूर्व पार्षद मुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद मुकेश साहू के ऊपर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।वाट्सअप ग्रुप में मुकेश साहू ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा नेताओं ने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया है कि गुरूर नगर के मुकेश साहू पिता शंभू राम साहू जो कि पूर्व में पार्षद था उसके द्वारा वाट्सअप ग्रुप गुरूर नगर में रात 1 बजकर 1 मिनट पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। भाजपाइयों ने बताया कि इस पोस्ट से सभी कार्यकर्ता आहत हैं और इन्हीं हरकतों के कारण मुकेश साहू को पहले पार्टी से निष्कासित किया गया था।





