एक नक्सल दंपती समेत कुल 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 40 लाख 50 हजार का था इनाम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
सुकमा जिले में शुक्रवार की सुबह एक नक्सल दंपति के साथ ही 22 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पुलिस के पास पहुँचे थे।
सुकमा।सुकमा जिले में शुक्रवार की सुबह एक नक्सल दंपति के साथ ही 22 नक्सलियों ने आत्मसमपर्ण किया है, जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पुलिस के पास पहुँचे थे। आत्मसमर्पित 1 पुरूष एवं 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख, 1 पुरूष एवं 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 2 पुरूष एवं 5 महिला पर 2-2 लाख, 1 पुरूष नक्सल पर 50 हजार, कुल 40 लाख 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था।
जिला सुकमा में छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति एवं नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 9 महिला सहित 21 नक्सलियों के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया, आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नये पुनर्वास नीति छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025 के तहत् प्रत्येक को 50-50 हजार रूपये के मान से प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया एवं अन्य सुविधायें प्रदान करायें जायेंगे।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम
1. मुचाकी जोगा 33 वर्ष निवासी रेगड़गट्टा थाना भेज्जी जिला सुकमा
पद माड डिवीजन अन्तर्गत पीएलजीए कम्पनी नंबर 1, प्लाटून नंबर 1 का डिप्टी कमाण्डर/सीवायपीसीएम ईनाम 8 लाख
2 मुचाकी जोगी 28 वर्ष निवासी रेगड़गट्टा थाना भेज्जी जिला सुकमा पद पीएलजीए कम्पनी नम्बर 1 प्लाटून नम्बर 1 सदस्य/पीपीसीएम ईनाम-8 लाख
3. किकिड़ देवे 30 वर्ष निवासी दोक्कापारा गुफड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा,
नुवापाड़ा डिवीजन सीतानदी एरिया कमेटी सदस्या एसीएम
ईनाम 5 लाख
4 . मनोज उर्फ दूधी बुधरा 28 वर्ष निवासी चिंतनार दूधीपारा थाना पुसपाल जिला सुकमा, माड़ डिवीजन डीके प्रेस टीम सदस्य/एसीएम ईनाम 5 लाख
5. माड़वी भीमा 30 वर्ष निवासी सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा सुरपनगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनाम-2 लाख ।
6. माड़वी सोमड़ी 48 वर्ष निवासी मेट्टागुड़ा सरपंचपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर।मेट्टागुड़ा आरपीसी केएमएस अध्यक्ष ईनाम 2 लाख
7. संगीता उर्फ हड़मे माड़वी 24 वर्ष निवासी पैतुलगुट्टा थाना किस्टाराम जिला सुकमा, उसूर एलओएस पार्टी सदस्या ईनाम 2 लाख
8. माड़वी कोसी 24 वर्ष निवासी वेलपोच्चा पेरमापारा थाना कोंटा जिला सुकमा, गोमपाड़ आरपीसी सीएनएम अध्यक्षा ईनाम 2 लाख
9 . वंजाम सन्नी 24 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा, दुलेड़ आरपीसी सीएनएम अध्यक्षा ईनाम 2 लाख
10 .माड़वी मंगली 35 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुुुफा जिला सुकमा, दुलेड़ आरपीसी केएमएस अध्यक्षा ईनाम-2 लाख
11. ताती बण्डी 35 वर्ष निवासी गोमगुड़ा ईत्तापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर पालागुड़ा आरपीसी मिलिषिया कमाण्डर ईनाम 2 लाख
12. पुनेम जोगा 28 वर्ष निवासी एर्रनपल्ली किकिरपारा थाना पामेड जिला बीजापुर एर्रनपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य ईनाम 50 हजार रूपये
13 . पुनेम नरसिंग राव 25 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य
14. सोड़ी हुंगा 30 वर्ष निवासी दुलेड़ वंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य
15. वंजाम रामा 26 वर्ष मुरिया निवासी बगड़ेगुड़ा करकापारा थाना केरलापाल जिला सुकमा पूर्व बगड़ेगुड़ा
पंचायत मिलिशिया सदस्य
16. हेमला नंदे 37 वर्ष निवासी नागाराम सरपंचपारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा नागाराम आरपीसी केएमएस सदस्या
17. हेमला मुके 38 वर्ष निवासी नागराम सरपंचारा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, नागाराम आरपीसी केएमएस सदस्या
18. गोंडसे/मड़कम हुंगा 25 वर्ष निवासी दुलेड़ बंजामपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा। दुलेड़ आरपीसी मिलिष्यिा डिप्टी कमाण्डर
19. मड़कम गंगा 33 वर्ष निवासी बड़ेकेड़वाल थाना चिंतागुफा जिला सुकमा सिंघनमड़गू आरपीसी शाखा अध्यक्ष
20 . माड़वी सोना 27 वर्ष निवासी दुलेड पोकड़ीपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य
21. माड़वी हिड़मा 30 वर्ष निवासी दुलेड़ पोकड़ीपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, दुलेड़ आरपीसी मिलिशिया सदस्य
22. पुनेम कन्हैया निवासी चिमलीपेंटा थाना चिंतलनार जिला सुकमा सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य।





