ट्रेन में चढ़ता, कुछ देर ‘सोता’, फिर हो जाता मालामाल, GRP ने पकड़ा तो बताई खास ट्रिक

 ट्रेन में चढ़ता, कुछ देर ‘सोता’, फिर हो जाता मालामाल, GRP ने पकड़ा तो बताई खास ट्रिक

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

जीआरपी चारबाग ने एक ऐसे यात्री को पकड़ा जो ट्रेन में चढ़ता, कुछ देर ‘सोता’ इसके बाद वो नीचे उतार आता. इतनी देर में वो मालामाल हो जाता. जीआरपी जवानों ने उसकी खास ट्रिक को जानकर पकड़ लिया. आप भी जानें खास ट्रिक-

 

 

लखनऊ. भारतीय रेलवे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार खास अभियान चला रही है. इसमें जीआरपी और आरपीएफ को शामिल किया जा रहा है. इसी के तहत जीआरपी चारबाग ने एक ऐसे यात्री को पकड़ा जो ट्रेन में चढ़ता, कुछ देर ‘सोता’ इसके बाद वो नीचे उतार आता. इतनी देर में वो मालामाल हो जाता. जीआरपी जवानों ने उसकी खास ट्रिक को जानकर पकड़ लिया.

 

जीआरपी लखनऊ ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी/लूट/जहर खुरानी/ मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओं को रोकने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उसके कब्‍जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है. पूछताछ में उसने अपना नाम सूफियान निवासी प्लाट नं0-80 शहीदनगर,पुराना किला थाना हुसैनगंज जनपद लखनऊ बताया है. जीआरपी को इसकी लंबे समय से तलाश थी. अभियुक्‍त को पार्सल तिराहे के आगे, रेलवे लाइन ठोकर के पास रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है. इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

 

ये था तरीका

अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के चोर है. पूछताछ में उसने बताया कि ट्रेनों चढ़ता था और यात्रियों के आसपास बैठकर या लेटकर सोने का नाटक करता था. इसी दौरान जब यात्री सो जाता था तो उसका मोबाइल, पर्स और जरूरी सामान लेकर फरार हो जाता था. अभियुक्‍त ने बताया कि करीब नौ महीने पहले दिल्ली से छपरा जाने वाली ट्रेन से रेलवे स्टेशन चारबाग मे चलती गाड़ी से चोरी किया था. आज यह मोबाइल बेचने के लिए चारबाग आया था. वहीं बताया कि दूसरा मोबाइल करीब आठ महीने पहले मुरादाबाद से आने वाली 15654 अमरनाथ सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस से यह मोबाइल चोरी किया था. अब पैसे की कमी होने पर दोनरें फोन को बेचने के लिये यहां आया था. इसके अलावा दो महीने पहले मुरादाबाद की तरफ जाने वाली 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस से यह मोबाइल चोरी किया था.