छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनें एक साथ कैंसिल, 24 अप्रैल तक नहीं चलेगी यह गाड़ियां, यात्री परेशान

 छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 36 ट्रेनें एक साथ कैंसिल, 24 अप्रैल तक नहीं चलेगी यह गाड़ियां, यात्री परेशान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार

 

 

 

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्टेशन से होकर गुजरने वाली 36 ट्रेनें आज से एक साथ कैंसिल हो गई हैं, जिससे दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

 

 

रायपुर।छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों को गर्मी के इस मौसम में आने वाले कुछ दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि मुंबई-हावड़ा रूट पर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 36 ट्रेनें आज से एक साथ कैंसिल हो गई हैं, बताया जा रहा है कि बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच पड़ने वाले कोतरलिया रेलवे स्टेशन यार्ड को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम गुरूवार से शुरू किया जा रहा है, ऐसे में इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, इन ट्रेनों के न चलने से सबसे ज्यादा दिक्कत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को करनी पड़ सकती है.

24 अप्रैल तक नहीं चलेगी यह गाड़ियां

 

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नॉन इंटरलॉकिंग का काम 11 से 24 अप्रैल के बीच किया जाना है, ऐसे में इन 36 ट्रेनों को 24 अप्रैल तक के लिए निरस्त किया गया है. रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया है, लेकिन गर्मी के मौसम में एक साथ इतनी ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ेगा, क्योंकि समर वेकेशन शुरू हो गए हैं और लोग अभी घूमने का प्लान बना रहे हैं.

 

कुछ प्रमुख ट्रेनें जो निरस्त हुई हैं

 

 

टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

 

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस

 

जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस

 

दरभंगा-सिंकदराबाद एक्सप्रेस

 

संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस

 

कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

 

बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस

 

हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस

 

शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

 

हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस

 

हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस

 

पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस

 

मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस

 

हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस

 

पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस

 

एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस

 

 

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच बिछ रही लाइन

दरअसल, बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम आज से शुरू हो रहा है, यह लाइन 206 किलोमीटर की है, जिस पर रेलवे की तरफ से 2100 करोड़ रुपए का खर्च किया जा रहा है. इस रेल लाइन को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल और रायगढ़-झारसगुड़ा सेक्शन के बीच चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा. जबकि इसका विद्युतीकरण भी किया जाएगा. ऐसे में जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, यात्रियों को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.