छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी, करीबियों के घर भी रेड
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार
दुर्ग।छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की।





