निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा महंगा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पांच कर्मचारियों को किया सस्पेंड
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी में नदारत रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया था।
दुर्ग।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी में नदारत रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, राजेश ठाकुर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला घसरा (विकास खंड धमधा ),शिवनारायण पटेल शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेरदा (विकास खंड धमधा ), रजनीश महोबे सहा. ग्रेड-3 शास.उ.मा. शाला तिरगा (विकास खंड धमधा), धर्मेंद्र कुमार सहायक शिक्षक शास.प्रा.शाला कैंप-2 भिलाई और बसंत यादव कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका परिषद अहिवारा को निलंबित किया गया है।
इन सभी कर्मचारियों की ड्यूटी नगरीय निकाय चुनाव में लगाई गई थी। चुनाव ड्यूटी के दौरान सभी ड्यूटी से नदारद पाते गए जिसके चलते इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। कलेक्टर ने निलंबन की कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किया है।
नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत राजेश कुमार ठाकुर, शिवनारायण पटेल, रजनीश महोबे और धर्मेन्द्र कुमार की ड्यूटी नगर पालिका निगम दुर्ग के वार्ड क्र. 31 के मतदान दल और बसंत यादव की ड्यूटी नगर पालिका परिषद् अहिवारा में लगाई गई थी। लेकिन सभी कर्मचारी ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी का इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसका सभी कर्मचारियों ने संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इनके खिलाफ कार्रवाई की है।





