दुर्ग जिले में वोटिंग से पहले पाटन में पकड़ा गया अवैध शराब का जखीरा, आरोपी मौके से सात हिरासत में
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
पुलिस ने जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग, ACCU और उड़नदस्ता टीम के साथ यह छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस मौके पर 7 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दुर्ग।।निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पाटन थाना क्षेत्र के फुंडा गांव के वर्मा फॉर्म हाउस में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग, ACCU और उड़नदस्ता टीम के साथ यह छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस मौके पर 7 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फुंडा गांव के वर्मा फॉर्म हाउस में देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चुनाव में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है सूचना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को एक्टिव किया है। जिसके बाद अवैध शराब परिवहन करने वाले गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस पाटन के फुंडा गांव के वर्मा फॉर्म हाउस पहुंचे जहां अवैध शराब को ठिकाने लगाते पुलिस ने धर दबोच।
यह फॉर्म हाउस भीखम वर्मा और कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 7 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही इस मामले में फरार कांग्रेस नेता की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ में जानकारी मिली है कि इनके द्वारा अवैध शराब को कुम्हारी के तरफ से पाटन लेकर गए थे।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब को एक जगह पर डंप किया जा रहा है। मध्य प्रदेश से एक ट्रक भरकर शराब को लेकर के आया जा रहा है इसके लिए एक अलग-अलग टीम बनाकर के बनाई गई थी और पीछा करते हुए पाटन थाना के फुंडा क्षेत्र में ट्रक को पकड़ा गया जिसमें से 400 से 500 पेटी देसी गोवा शराब को जप्त किया गया है।
शराब को जप्त की कीमत लाखो में बताई जा रही है। फॉर्म हाउस भीखम काम वर्मा और कांग्रेस नेता महेन्द्र वर्मा का बताया जा रहा है इसके अलावा सात लोगो को हिरासत में लिया गया। वही फरार भीखम वर्मा और कांग्रेस नेता महेंद्र वर्मा की पुलिस तलाश कर रही है। सभी के खिलाफ जिनके विरुद्ध आबकारी एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।





