भोपाल कलेक्ट्रेट में किसान ने गाड़ी में लगाई आग, फिर खुद को जलाने का किया प्रयास, जानें पूरा मामला
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
भोपाल कलेक्ट्रेट में एक किसान ने अपनी जमीन विवाद से परेशान होकर गाड़ी में आग लगा दी और खुद को जलाने की कोशिश की. किसान का कहना है कि 12 साल से वह न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है
भोपाल।भोपाल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान किसान ने एक गाड़ी में आग लगा दी और खुद को भी जलाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि किसान जमीन विवाद में न्याय ना मिलने से परेशान था. किसान की पहचान हौताम सिंह के तौर पर हुई है. वह जिले के बरखेड़ा नाथू गांव का रहने वाला है.
जानकारी के मुताबिक हौताम सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी एक गाड़ी में 5 किलो मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. इसके बाद उसने खुद को भी आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया. यह गाड़ी किसी थी इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि यह गाड़ी हौताम सिंह की ही होगी.





