साइबर कैफे का संचालक गिरफ्तार: महतारी वंदन योजना घोखाधड़ी मामले में एक्शन, सनी लियोनी के नाम से खोला था खाता

 साइबर कैफे का संचालक गिरफ्तार: महतारी वंदन योजना घोखाधड़ी मामले में एक्शन, सनी लियोनी के नाम से खोला था खाता

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने महतारी वंदन योजना के तहत सनी लियोनी के नाम पर धोखाधड़ी मामले में एक्शन लिया है। सनी लियोनी के नाम पर खाता खोलने वाला कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है।

बस्तर में कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में चल रहे महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाले सनी लियोनी के नाम से इंट्री करने वाला साइबर कैफे के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर उसे कोर्ट में पेश भी कर दिया है।