केंदई जटगा व पसान रेंज में बड़ी संख्या में पहुंचा हाथियों का दल, गीतकुंवारी व चिर्रा गांव में हाथियों ने रौंदा किसानों की फसल

 केंदई जटगा व पसान रेंज में बड़ी संख्या में पहुंचा हाथियों का दल, गीतकुंवारी व चिर्रा गांव में हाथियों ने रौंदा किसानों की फसल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

 

ग्रामीणों को के लिए बढ़ गया खतरा।

 

तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए घरों से निकलकर जंगल पहुंच रहे है।

 

वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है।

 

 

 

 

कोरबा। जिले के कटघोरा व कोरबा वन मंडल में हाथी की समस्या लगातार बनी हुई है। दोनों ही खंड के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे। जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में मौजूद 22 हाथियों के दल ने ग्राम गीतकुंवारी व चिर्रा में अनेक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान फसल को रौंदने के बाद कोरबा व धरमजयगढ़ वन मंडल की सरहद पर पहुंच विश्राम करने लगे।

उक्त हाथियों को क्षेत्र के लोगों ने देख इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की दी। जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की हाथियों का दल अभी सरहद पर है इसके आगे की ओर बढ़ने और धरमजयगढ़ जाने की संभावना है।

उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई जटगा व पसान रेंज में भी बड़ी संख्या में हाथियों के विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। क्योंकि ग्रामीण बड़ी संख्या में तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए घरों से निकलकर जंगल पहुंच रहे है। ऐसे में उनका सामना जंगली हाथियों से हो सकता है जो नुकसान पहुंचा सकते है।