मै तो कोरबा की बहू, यहां चुनाव लड़ने आई वह बताए अपना पता – ज्योत्सना महंत

 मै तो कोरबा की बहू, यहां चुनाव लड़ने आई वह बताए अपना पता – ज्योत्सना महंत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा

छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं।

1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं।

 

 

कोरबा। कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए लड़ रही है, जनता के मुद्दों की बात करती है और संसद में इसके लिए लड़ती भी है। जनता के लिए हमेशा सोचते और कार्य करते हैं, इसलिए कांग्रेस को इस बार कोरबा से लेकर दिल्ली तक लाना है।

छोटी -छोटी सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि मैं तो छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं। 1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं। उन्होंने कहा कि हर पंचायत को 25 लाख रुपए देने की घोषणा भाजपा की राज्य सभा सदस्य कर रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि एक राज्य सभा सदस्य को मात्र पांच करोड़ रुपए ही मिलते हैं, ऐसी स्थिति में सभी पंचायत को राशि कैसे दें सकती हैं। उनको इतना ही झूठ बोलना चाहिए, जितना की छिपाया जा सके। उनका न तो अता है, न ही पता और चुनाव लड़ने कोरबा आ गई हैं। वो मुझे लापता कहती हैं।

ज्योत्सना ने सभाओं में कांग्रेस के न्यायपत्र के पांच न्याय और 25 गारंटी को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र में कांग्रेस की सरकार चुने जाने का कारण प्रमुखता से रखा है। उन्होंने कहा कि जनता किसी के झूठी बातों में न आए। इस लुटेरी सरकार ने जनता को लूटा है। हम मांगते हैं तो हमें देशद्रोही कहा जाता है। उनके पास गांधी परिवार को, कांग्रेस को, सोनिया गांधी को भला-बुरा कहने व गाली देने के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। सांसद ने न्याय पत्र में किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए न्याय को प्रमुखता से रखा। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोरबा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राठौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।