दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी स्क्रैप चोरी के मास्टरमाइंड बाप-बेटे पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

 दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी स्क्रैप चोरी के मास्टरमाइंड बाप-बेटे पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

 

 

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी स्क्रैप चोरी के मास्टरमाइंड बाप-बेटे पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

 

 

 

 

भिलाई/दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से जुड़े करोड़ों रुपये के लोहा और स्क्रैप चोरी मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार मुख्य आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले के मुख्य मास्टरमाइंड संजय सिंह (50) और उसके बेटे अभय सिंह (28) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित करते हुए संजय सिंह के बैंक खातों को भी सीज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

मुख्य आरोपी सजय सिंह

मुख्य आरोपी संजय सिंह का बेटा अभय सिंह

फ्लू डस्ट की आड़ में चल रहा था अवैध काला कारोबार

यह पूरा मामला फ्लू डस्ट (कचरा) के परिवहन की आड़ में भिलाई स्टील प्लांट से की जा रही लोहे के स्क्रैप की बड़ी चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने 26 मई को ग्राम अकलोरडीह (खदान पारा) स्थित ‘एके ट्रेडर्स’ और एचआईए हथखोज (भिलाई) के प्लॉट नंबर 18 ए/05 पर अचानक छापेमारी की थी। जांच के दौरान मौके पर खड़े कई हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के नीचे बीएसपी से चुराई गई लोहे की भारी प्लेटें, बीम और कटिंग सामग्रियां लोड पाई गईं। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये की गाड़ियां और लोडिंग मशीनें भी जब्त की हैं।

3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त, 250 टन लोहा बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन चोरी का लोहा (प्लेट और बीम कटिंग) जब्त किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है। इसके अलावा, स्क्रैप को लोड करने और ढोने में इस्तेमाल की जा रही भारी मशीनों व ट्रकों को मिलाकर कुल 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति सीज की जा चुकी है।

8 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद ही इस पूरे रैकेट के असली सूत्रधार संजय सिंह और उसके बेटे अभय सिंह के नामों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद से दोनों फरार चल रहे हैं।बड़े नामों की संलिप्तता की चर्चा,

सीआईएसएफ और बीएसपी अधिकारियों पर भी नजर

शिकायतकर्ता ने इस पूरे घोटाले में क्षेत्र के कई और बड़े रसूखदार नामों का भी उल्लेख किया है। हालांकि, उन पर अभी तक सीधी कार्रवाई नहीं हुई है और जांच की रफ्तार थोड़ी धीमी बताई जा रही है। लेकिन पुलिस ने मामले की गहराई तक जाने के लिए बीएसपी प्रबंधन और सीआईएसएफ (CISF) को नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। पुलिस अब उन संबंधित अधिकारियों से भी कड़ाई से पूछताछ करने की तैयारी में है, जिनके कार्यक्षेत्र और नाक के नीचे से बीएसपी की इतनी बड़ी संपत्तियां बाहर भेजी जा रही थीं।