रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भट्ठी में जलाकर खाक किए गए 400 किलो से अधिक नशीले पदार्थ, 42 मामलों का हुआ निपटारा
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भट्ठी में जलाकर खाक किए गए 400 किलो से अधिक नशीले पदार्थ, 42 मामलों का हुआ निपटारा
रायपुर,:रायपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जोन पुलिस ने आज नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एन.डी.पी.एस. (NDPS) एक्ट के तहत विभिन्न थानों में जप्त किए गए प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को आज सिलतरा स्थित जायसवाल निको कंपनी के पावर प्लांट में पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।यह कार्रवाई गृह मंत्रालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के आदेशों के तहत पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित ‘जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी’ की देखरेख में कानूनी प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
नशीले पदार्थों के नष्टीकरण की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ की गई। इस दौरान ड्रग डिस्पोजल कमेटी के मुख्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:श्री संदीप कुमार पटेल (IPS) – पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन)श्री राहुल देव शर्मा – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन)श्री ईशु अग्रवाल (IPS) – सहायक पुलिस आयुक्त (आजाद चौक)श्री राजेश कुमार शर्मा – जिला आबकारी

अधिकारीफर्नेस में जलाकर नष्ट की गई खेप
आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस ने इस कार्रवाई से पहले पर्यावरण विभाग से बकायदा अनुमति ली थी। इसके बाद सभी नशीले पदार्थों को पावर प्लांट की भारी भट्ठी (फर्नेस) में डालकर पूरी तरह जला दिया गया।नष्ट की गई सामग्रियों का विवरण:पश्चिम जोन के कुल 42 एन.डी.पी.एस. मामलों से जुड़े इन पदार्थों को नष्ट किया गया:गांजा: 399.576 किलोग्रामब्राउन शुगर: 2.90 ग्रामप्रतिबंधित टैबलेट/कैप्सूल: 1738 नगरायपुर पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों को एक कड़ा संदेश गया है।





