दुर्ग में बड़ा राशन घोटाला: ऑनलाइन रिकॉर्ड से 1007 क्विंटल चावल गायब, दुकान अध्यक्ष गिरफ्तार, विक्रेता पर भी केस दर्ज!
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****/*****************************
दुर्ग में बड़ा राशन घोटाला: ऑनलाइन रिकॉर्ड से 1007 क्विंटल चावल गायब, दुकान अध्यक्ष गिरफ्तार, विक्रेता पर भी केस दर्ज!
भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले की सरकारी राशन वितरण प्रणाली (PDS) में एक सनसनीखेज गड़बड़ी और लाखों रुपये के चावल की हेराफेरी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर के सेक्टर-07 मार्केट स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी-431004118) के अध्यक्ष धनंजय सिंह राजपूत (63 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर
दुर्ग कलेक्टर (खाद्य शाखा) के सख्त निर्देश पर खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत बघेल ने 22 जुलाई 2026 को भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में दुकान के अध्यक्ष धनंजय सिंह राजपूत और महिला विक्रेता नमिता सिन्हा को मुख्य आरोपी बनाते हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए।
भौतिक सत्यापन में खुलासे: 1007 क्विंटल चावल गायब
जांच टीम ने जब दुकान में उपलब्ध वास्तविक राशन का मिलान ऑनलाइन रिकॉर्ड (पॉस मशीन डेटा) से किया, तो अधिकारियों के होश उड़ गए:ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा: 1034.01 क्विंटल अरवा चावलमौके पर मिला वास्तविक स्टॉक: मात्र 26.50 क्विंटल अरवा चावलगायब स्टॉक (शॉर्टेज): 1007.51 क्विंटल चावल कम पाया गया।
।गायब मिला सबसे महत्वपूर्ण ‘स्टॉक रजिस्टर’निरीक्षण के दौरान जांच टीम को दुकान से वितरण रजिस्टर, बैठक रजिस्टर और बारदाना रजिस्टर तो मिल गए, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण ‘स्टॉक रजिस्टर’ मौके से नदारद था। पूछताछ में अध्यक्ष ने दावा किया कि रजिस्टर विक्रेता के पास है, लेकिन वे इसका कोई वैध या संतोषजनक कारण नहीं बता सके। स्टॉक की इतनी भारी कमी पर भी आरोपी कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाया, जिसके बाद टीम ने पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को सौंप दी।कड़ी धाराओं में केस दर्ज,
आरोपी जेल रवाना
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2016 के नियमों और अनुबंध की शर्तों का खुला उल्लंघन किया है। भिलाई नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 401/2026 दर्ज कर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की। पर्याप्त सबूतों के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-07 निवासी अध्यक्ष धनंजय सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कालाबाजारी के नेटवर्क की जांच शुरू
खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इतना विशालकाय (लगभग 1 लाख किलो) चावल का स्टॉक बाजार में कहां खपाया गया। पुलिस को आशंका है कि इस राशन की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की गई है और इस रैकेट में कुछ अन्य रसूखदार लोग या राइस मिलर भी शामिल हो सकते हैं।





