धमतरी: बेजुबान गाय के साथ युवक ने की घिनौनी करतूत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी: बेजुबान गाय के साथ युवक ने की घिनौनी करतूत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

धमतरी: बेजुबान गाय के साथ युवक ने की घिनौनी करतूत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

धमतरी (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एक युवक ने बेजुबान गाय के साथ कुकर्म कर समाज की विकृत मानसिकता को उजागर कर दिया है। इस घृणित कार्य का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

आधी रात को दिया वारदात को अंजाममिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गांव के ही रहने वाले राजू महार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती आधी रात को जब गांव में सन्नाटा था, तब आरोपी ने वहां बैठी गायों के साथ दरिंदगी की। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी की हैवानियत साफ तौर पर नजर आ रही है।

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोशजैसे ही इस करतूत की खबर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को लगी, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भखारा पुलिस को सूचित किया गया।आरोपी गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है संलिप्तपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू महार को हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह की मानसिक विकृति वाली घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात कर दिया है।इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। लोग अब आरोपी के खिलाफ ऐसी मिसाल कायम करने वाली सजा की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई ऐसी नीच हरकत करने की जुर्रत न कर सके।