धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP सूरज सिंह परिहार ने बदले 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी, प्रशासनिक कसावट पर जोर

 धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP सूरज सिंह परिहार ने बदले 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी, प्रशासनिक कसावट पर जोर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

 

 

धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: SP सूरज सिंह परिहार ने बदले 10 थाना और 1 चौकी प्रभारी, प्रशासनिक कसावट पर जोर

 

 

धमतरी। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत जिले के 08 निरीक्षक (TI), 03 उप निरीक्षक (SI) और 02 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का तबादला किया गया है। इस फेरबदल से जिले के 10 थानों और 01 पुलिस चौकी के प्रभारियों को बदला गया है।

प्रशासनिक जरूरत और रिक्त पदों की पूर्तियह फेरबदल मुख्य रूप से कोतवाली थाना प्रभारी के रायपुर स्थानांतरण और एसपी रीडर के कवर्धा तबादले के बाद रिक्त हुए पदों को भरने के लिए किया गया है। थाना भखारा के प्रभारी को अब एसपी रीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, साइबर सेल के ‘साइबर थाना’ में अपग्रेड होने के कारण वहां एक अनुभवी निरीक्षक स्तर के अधिकारी की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है।इन प्राथमिकताओं पर रहेगा जोरएसपी सूरज सिंह परिहार ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य:जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण।बेहतर पुलिसिंग और त्वरित जनसुनवाई।आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना।

कानून व्यवस्था में प्रशासनिक कसावट लाना।नई कार्यप्रणाली से बेहतर समन्वय की उम्मीदपुलिस विभाग की इस महत्वपूर्ण पहल को जिले में पुलिसिंग के स्तर को ऊंचा उठाने और पुलिस-जनता के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्रीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सूचना तंत्र और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाएं।