मामले का खुलासा:दुर्ग एसिड अटैक का सच: बातचीत बंद करने पर सिरफिरे सहकर्मी ने रचा था षड्यंत्र, कांवड़ यात्रा के दौरान महिला और 2 मासूमों पर फेंका तेजाब; आरोपी गिरफ्तार
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******†****************************
मामले का खुलासा:दुर्ग एसिड अटैक का सच: बातचीत बंद करने पर सिरफिरे सहकर्मी ने रचा था षड्यंत्र, कांवड़ यात्रा के दौरान महिला और 2 मासूमों पर फेंका तेजाब; आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सावन सोमवार को हुई दिल दहला देने वाली वारदात की परतें अब खुलने लगी हैं। कांवड़ यात्रा पर जा रही 35 वर्षीय मीना निषाद पर एसिड फेंकने वाला कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका पूर्व सहकर्मी महेश दास बैरागी ही निकला। आरोपी महिला द्वारा बातचीत बंद किए जाने और दूरी बनाने से नाराज था, जिसके बदले की आग में उसने इस खौफनाक हमले को अंजाम दिया। इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया, वहीं पास मौजूद दो मासूम बच्चे भी एसिड की चपेट में आ गए।
पीड़ित महिला
👇👇👇👇

कंपनी में साथ काम करने के दौरान हुई थी पहचान
जांच में खुलासा हुआ है कि पीड़िता मीना और आरोपी महेश एक ही गांव के निवासी हैं और पूर्व में एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। करीब 6 महीने पहले मीना ने नौकरी छोड़ दी थी और पिछले कुछ समय से उसने महेश से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी थी। इसी रंजिश में आरोपी ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
जल चढ़ाने जाते वक्त रास्ते में घेरा
सोमवार को जब मीना दुर्ग से धमधा स्थित शिव मंदिर जल चढ़ाने जा रही थी, तब आरोपी महेश ने रास्ते में उसे रोककर बैटरी का घातक केमिकल फेंक दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंभीर रूप से झुलसी मीना और दोनों बच्चों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी
घटना के बाद हरकत में आई नंदिनी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्र के मुताबिक, आरोपी से कड़ाई से पूछताछ जारी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि:
हमला पहले से रची गई साजिश थी या आवेश में उठाया गया कदम।
आरोपी ने बैटरी का तेजाब कहां से हासिल किया था।





