सनसनीखेज खुलासा: राजनांदगांव के विसलिंग वुड्स रिसोर्ट में युवती की संदिग्ध मौत मामले में रिसोर्ट संचालक समेत 3 गिरफ्तार; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, रिसोर्ट सील
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
सनसनीखेज खुलासा: राजनांदगांव के विसलिंग वुड्स रिसोर्ट में युवती की संदिग्ध मौत मामले में रिसोर्ट संचालक समेत 3 गिरफ्तार; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, रिसोर्ट सील
राजनांदगांव जिले के मनगटा स्थित ‘विसलिंग वुड्स रिसोर्ट’ में हुई 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए रिसोर्ट संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अंकिता शर्मा के कड़े निर्देश के बाद प्रशासन ने उक्त रिसोर्ट को पूरी तरह से सील कर दिया है।

शराब पार्टी के बाद जबरन बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में मुख्य आरोपी और रिसोर्ट संचालक आशुतोष साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि 17 जून को वह अपने साथियों के साथ पहले रायपुर के ‘सिमर्स क्लब’ में पार्टी करने गया था। वहां से देर रात सभी राजनांदगांव के मनगटा स्थित विसलिंग वुड्स रिसोर्ट पहुंचे। रिसोर्ट में भी रातभर जमकर शराब पार्टी चली। इस दौरान जब युवती अत्यधिक मदहोश हो गई, तो आशुतोष ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (दुष्कर्म) बनाया। इस दरिंदगी के कारण युवती को गंभीर अंदरूनी चोटें भी आईं।

सुबह बाथरूम में मिली लाश, आरोपी हुए थे फरार
18 जून की सुबह जब आरोपियों ने युवती की लाश बाथरूम में पड़ी देखी, तो वे बुरी तरह घबरा गए। पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म होने और चोट लगने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।
इन धाराओं के तहत मामला दर्जपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है:धारा 64: बलात्कार (Rape)धारा 115(2): स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना (Voluntarily causing grievous hurt)धारा 3(5): साझा आपराधिक मंशा (Joint criminal intention)
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
:आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष) – निवासी: बुचीभरदा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (रिसोर्ट संचालक)
छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष) – निवासी: ग्राम टेड़ेसरा गुड़ीपारा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव
घनश्याम बेलचंदन (25 वर्ष) – निवासी: ग्राम निकुम बाजारपारा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।
राजनांदगांव पुलिस इस पूरे मामले में आगे की वैधानिक और कड़ाई से कानूनी कार्रवाई कर रही है।





